इलाहाबाद: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वकीलों ने की आगजनी

गाँव कनेक्शन | May 10, 2018, 14:26 IST
Share
lawyer
इलाहाबाद: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या
इलाहाबाद में कटरा इलाके के मनमोहन पार्क के पास दिनदहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सहकर्मी की हत्या के विरोध में वकीलों ने आज कचहरी के पास विरोध प्रर्दशन करते हुए आगजनी की। पेशे से वकील 48 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव कचहरी जा रहे थे उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गयी। गोली लगने के बाद उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उस समय हुई है जब राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हुए थे। यह घटना सुबह 10.30 बजे के आस-पास घटित हुई।घटना के बाद से वकीलों में काफी रोष है। उन्होंने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी के दफ्तर के पास एक बस को आग लगा दी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • lawyer