लंबी दूरी के बस यात्रियों को किराये पर मिलेंगे कंबल

vineet bajpai | Sep 16, 2016, 16:03 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कड़ाके की ठंड में बस यात्रियों को किराए पर कंबल देगा। जल्द ही कंबल का किराया तय किया जाएगा। लंबी दूरी के रात्रि सफर के दौरान कंबल लेने के लिए यात्रियों को 200 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। यात्री सफर के बाद बस डिपो या कंडकटर के पास कंबल जमा कराकर अपनी सिक्योरिटी राशि वापस ले सकंगे।

प्रदेश भर में चलने वाली 9415 बसों में यह सुरविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 152 बस डिपो में विशेष काउंटर खोले जाएंगें। किराए पर कंबल लेने के लिए यात्रियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।

Tags:
  • India