महाराष्ट्र में सचिन तेंदुलकर लड़ेंगे सूखे के खिलाफ़ जंग

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:13 IST
Share
India
मुंबई (भाषा)। मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पेप्सी कंपनी मराठवाड़ा में सूखे से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस बारे में सचिन के साथ एक बैठक की।

फडणवीस ने ट्वीट किया, ''भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से मिल कर खुशी हुई। वो और पेप्सी मराठवाड़ा में सूखा राहत के लिए मिलकर एक योजना बना रहे हैं।'

'

मराठवाड़ा राज्य में सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ औरंगाबाद, परभनी, बीड, नांदेड़ और उस्मानाबाद के सात प्रमुख बांध सूख गए हैं।


Tags:
  • India