देशभर में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून, IMD नें इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Gaon Connection | Jul 23, 2026, 14:41 IST
Image credit : PTI
भारत मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश और जलभराव की चेतावनी दी गई है।
कई राज्यों में फिर से शुरू हुआ बारिश का दौर

भारत में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कहीं किसानों के खेतों में पानी भर गया है तो कहीं नदियाँ उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है, जबकि जिन राज्यों में जून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी, वहाँ अब अच्छी बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।



इसी बीच भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने का भी अनुमान है।



उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली , उत्तर प्रदेश औऱ राजस्थान के कई हिस्सों में 28 जुलाई तक रुक- रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों मे कहीं-कहीं गरज-चमक औऱ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।



गुजरात और महाराष्ट्र में अधिक असर दिखाएगा मानसून

आईएमडी ने गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ रत्नगिरी औऱ आसपास के क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ जलभऱाव की स्थिति बन सकती है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को समुद्र के आस-पास जाने से पहले मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा गया है।



दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में हल्की मे मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।



मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी

आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनो तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम औऱ त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में जलभराव और नदियों का स्तर बढ़ सकता है।



मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वनुमान पर नजर रखने औऱ प्रशासन के ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन करने की सलाह दी गई है।

Tags:
  • Monsoon
  • Heavy Rainfall
  • IMD Forecast
  • Flood Alert
  • Waterlogging
  • Thunderstorms
  • Strong Winds
  • Weather Update
  • Agriculture
  • Monsoon Active