MP Moong-Urad Procurement 2026: किसानों के लिए जरूरी ख़बर, ख़त्म होने वाली है मूंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख़, जानिए बचे हैं कितने दिन

Preeti Nahar | Jun 13, 2026, 12:33 IST
अगर आप मूंग और उड़द किसान हैं और अपनी फसल सरकारी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो ये ख़बर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश सरकार ने मूंद और उड़द की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू की हुई है, जिसकी अंतिम तारीख ख़त्म होने वाली है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो तुरंत करा लें। आर्टिकल में पढ़े कब है पंजीकरण की अंतिम तारीख।

मध्य प्रदेश के मूंग और उड़द किसानों के लिए काम की खबर है। राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की सरकारी खरीद (MSP पर उपार्जन) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो किसान अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक अपना पंजीयन कराना होगा।



25 मई से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन- मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीद के लिए किसानों का पंजीयन 25 मई 2026 से शुरू किया गया है, जिसकी आखिरी तारीख 15 जून 2026 रखी गई है। किसान ई-उपार्जन पोर्टल या निर्धारित पंजीयन केंद्रों के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और वे अपनी फसल को मजबूरी में कम कीमत पर बेचने से बच सकें।



MSP पर होगी मूंग-उड़द की खरीद

मध्य प्रदेश सरकार किसानों से मूंग और उड़द की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करेगी। इस बार उड़द किसानों को MSP के अलावा 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बाजार भाव में उतार-चढ़ाव से राहत मिलने की उम्मीद है।



किसानों को क्या करना होगा?

रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना पंजीयन पूरा करा लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जानिए कौनसे दस्तावेजों की लगेगी जरूरत-



  • आधार कार्ड
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • समग्र आईडी (जहाँ जरूरी हो)

नए नियम: फेस ऑथेंटिकेशन पर जोर

इस बार खरीद प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए कुछ जगहों पर फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा पहचान प्रक्रिया) को भी शामिल किया गया है। इससे फर्जी पंजीयन रोकने और सही किसान तक योजना का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।



किसानों के लिए क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन?

अगर किसान समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो वे सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। इसलिए मूंग और उड़द उत्पादक किसानों को अंतिम तारीख से पहले पंजीयन कराने की सलाह दी गई है।

Tags:
  • MP Moong Procurement 2026
  • MP Urad Procurement Registration
  • Moong MSP Price
  • Urad Bonus 600 Rupees
  • Madhya Pradesh Farmers News
  • E Uparjan Portal Registration
  • MSP Crop Purchase
  • Moong Khareed
  • Urad Khareed