Ground Report: बाढ़ के बाद अपनों की तलाश में जुटे लोग, 'गाँव कनेक्शन' के कैमरे से देखें नेपाल में आई तबाही की तस्वीरें

Umang | Aug 29, 2026, 19:16 IST
तबाही के बीच उम्मीद की तलाश
नेपाल में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई घर नष्ट हो गए हैं और सड़कें भी मलबे में दब गई हैं, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राहत शिविरों में लोग अपने प्रियजनों की खोज में परेशान हैं, जबकि रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

नेपाल में आई भीषण अचानक बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। भोटे कोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में आई बाढ़ के बाद कहीं घर और सड़कें मलबे में बदल गईं, तो कहीं राहत शिविरों और सेना के कैंपों के बाहर लोग अपनों की तलाश में घंटों इंतज़ार करते दिखे।



गाँव कनेक्शन की टीम ने नेपाल में बाढ़ के बाद मौके पर पहुँचकर अपने कैमरों में तबाही और उससे जूझते लोगों की ये मार्मिक तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में किसी की आँखों में अपनों के लौटने की उम्मीद है, तो कहीं रेस्क्यू टीमें मलबे और मुश्किल हालात के बीच जिंदगी तलाशती नजर आ रही हैं। जहाँ कभी घर, सड़कें और कारोबार थे, वहाँ अब कीचड़ और मलबा दिखाई दे रहा है। अचानक आई बाढ़ अपने पीछे तबाही का ऐसा मंजर छोड़ गई है।



मलबे के सामने खड़ी जिंदगी

लोग अपनी आँखों के सामने उजड़ी बस्तियों को खामोशी से देख रहे हैं। अब इन्हीं मलबों के बीच से जिंदगी को फिर खड़ा करना होगा।



चेहरे पर दर्द, आँखों में इंतज़ार

एक बुज़ुर्ग की खामोश आँखें बहुत कुछ कह रही हैं। तबाही के बीच अपनों के लौटने की उम्मीद अब भी बाकी है।



सूचियों में तलाश रहे अपनों के नाम

राहत शिविर में हर कोई सूची में अपना नहीं, अपनों का नाम तलाश रहा है। एक नाम मिल जाए तो शायद किसी परिवार की साँसों में उम्मीद लौट आए। राहत और रेस्क्यू के बीच लोग लापता परिजनों की जानकारी जुटा रहे हैं। हर नई सूचना उम्मीद भी जगाती है और चिंता भी बढ़ाती है।



बच्चों के साथ इंतज़ार

बच्चे साथ हैं, लेकिन परिवार की चिंता और किसी अपने के लौटने का इंतज़ार बाकी है। बाढ़ ने इन परिवारों से उनका सुकून छीन लिया है।



सेना के कैंप के बाहर अपनों की तलाश

सेना के कैंप के बाहर जुटी भीड़ की निगाहें हर आने-जाने वाले पर टिकी हैं। उम्मीद है कि शायद अगली खबर किसी अपने के मिलने की हो।



हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए तैयार

हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए तैयार है और टीमें जिंदगी बचाने में जुटी हैं। मुश्किल हालात के बीच मलबे में फँसे लोगों की तलाश जारी है।



दीवार पर लगी लापता लोगों की सूचियाँ

दीवार पर लगी लंबी सूचियों में लोग अपनों का नाम ढूंढ रहे हैं। हर उंगली एक नाम पर रुकती है, हर दिल एक अच्छी खबर की उम्मीद करता है।



Photos: Manish Mishra & Salman

Tags:
  • Nepal Flood
  • नेपाल में बाढ़
  • Nepal Disaster
  • नेपाल आपदा
  • Nepal Flood Damage
  • Flood Relief Efforts Nepal
  • Missing Persons Nepal Flood
  • gaonconnection
  • nepal ground report