‘नया भारत’ उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sanjay Srivastava | Mar 12, 2017, 14:26 IST
Share
narendra modi
‘नया भारत’ उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली (भाषा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘‘नया भारत'' उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है। उन्होंने जनता से कहा कि वह नए भारत के निर्माण का संकल्प लें और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर अपनी प्रतिबद्धता जताए।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एक नया भारत उभर रहा है, जिसके पास 125 करोड़ भारतीयों की ताकत और क्षमता है। यह भारत विकास का पक्षधर है।''

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘वर्ष 2022 में जब हम आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे तब तक हमें ऐसा भारत बना लेना चाहिए जिस पर गांधी जी, सरदार पटेल और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को गर्व हो।'' इसके एक ही दिन पहले उत्तर प्रदेश चुनाव परिणामों में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत मिला। इसने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा को पूरी तरह से रौंद दिया।

उत्तराखंड में भी भाजपा 70 सीटों में से 56 सीटें हासिल कर सत्ता में आ गई है, यहां कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Tags:
  • narendra modi
  • prime minister
  • Mobile app
  • नई दिल्ली
  • मोबाइल एप
  • UP Election Results 2017
  • भाजपा की जीत
  • यूपी चुनाव परिणाम 2017
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • नया भारत
  • BJP's victory
  • New india