बिहार में LPG और खाद की कोई कमी नहीं, सरकार ने जारी किया स्टॉक का डेटा, जानें राज्य में मौजूद है कितनी खाद

Gaon Connection | Apr 08, 2026, 19:21 IST
Image credit : Gaon Connection Network
बिहार में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद की समस्या की खबरों के मद्देनजर, सरकार ने राहत का हाथ बढ़ाया है। प्रदेश में इन वस्तुओं का भंडारण पर्याप्त है और वितरण में कोई रुकावट नहीं है। किसानों और जनता को बेफिक्र रहने की सलाह दी गई है।
बिहार LPG और खाद स्टॉक

बिहार में ईंधन और खाद की कमी को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है. पीआईबी बिहार के मुताबिक राज्य में पेट्रोल-डीजल, LPG और उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में रोजाना औसतन 4,554 किलोलीटर पेट्रोल और 9,121 किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है। यह सप्लाई 3,697 पेट्रोल पंपों और 8 डिपो के जरिए पूरे राज्य में पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और स्टॉक पर्याप्त है।



LPG की रिकॉर्ड डिलीवरी, PNG कनेक्शन में भी तेजी

घरेलू गैस की उपलब्धता भी पूरी तरह सुचारू है। राज्य में हर दिन करीब 3.8 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, जो 2,028 वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।



इसके साथ ही गैस नेटवर्क का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। मार्च 2026 में करीब 8,000 नए PNG कनेक्शन जोड़े गए हैं। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अस्पताल, स्कूल और जरूरी सेवाओं को गैस सप्लाई में प्राथमिकता मिले।



खाद का बड़ा स्टॉक

कृषि सीजन को देखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता भी पर्याप्त बताई गई है। राज्य में 7 अप्रैल तक:



यूरिया: 2.88 लाख मीट्रिक टन



डीएपी: 1.44 लाख मीट्रिक टन



एनपीके: 2.14 लाख मीट्रिक टन



एमओपी: 0.46 लाख मीट्रिक टन



एसएसपी: 1.02 लाख मीट्रिक टन



इसके अलावा किसानों को सब्सिडी दरों पर जैव उर्वरक भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं और सभी जिलों में नियमित निगरानी की जा रही है।



कालाबाजारी पर कड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब तक:



119 FIR दर्ज



38 लोगों की गिरफ्तारी



2085 गैस सिलेंडर जब्त



खाद की कालाबाजारी पर भी कार्रवाई करते हुए:



12 मामलों में FIR



15 लाइसेंस रद्द



92 लाइसेंस निलंबित



शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर 0612-2233355 जारी किया गया है।



कमी नहीं होने देंगे

सरकार का कहना है कि राज्य में सप्लाई चेन मजबूत है और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। पर्याप्त स्टॉक और सख्त कार्रवाई के चलते ईंधन और खाद की उपलब्धता बनी रहेगी।

Tags:
  • png
  • Bihar Fuel Shortage
  • बिहार में ईंधन की कमी
  • Petrol Diesel Supply Bihar
  • पेट्रोल डीजल सप्लाई बिहार
  • Bihar Fertilizer Shortage