उत्तर भारत में मौसम अलर्ट: फरवरी में बदल रहा मौसम, घना कोहरा और बारिश की चेतावनी
3 फरवरी से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के मैदानी हिस्सों में ठंड और भयंकर कोहरे की चादर बिछ जाएगी। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा और ओडिशा में भी कोहरे की स्थिति गंभीर होगी।
Weather Alert: 3 फरवरी और उसके बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा। मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 फरवरी को भी यही हाल रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी 4 फरवरी तक घने कोहरे की संभावना है। ऐसे में हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दृश्यता कम होने से सफर लंबा हो सकता है।
कहाँ होगी बारिश
कोहरे के साथ-साथ बारिश की भी आशंका है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए खास सलाह
यह भी पढ़ें:मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट': मौसम विभाग के Alert's के कलर कोड का अर्थ क्या होता है?
मौसम विभाग ने किसानों के लिए खास सलाह दी है। 3 फरवरी को तेज हवाओं और ओलावृष्टि को देखते हुए किसान अपनी खड़ी फसलों की सुरक्षा पर ध्यान दें। तेज हवाओं से बचाने के लिए सब्जियों और फलों के नए पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है, ताकि वो हवाओं से गिर न जाएं। पशुपालकों को सलाह है कि खराब मौसम में पशुओं को शेड के अंदर ही रखें।
कैसा रहेगा तापमान
ठंड के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यानी सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी। हालांकि, महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: अगर नुकसान से बचना है तो अगले कुछ दिनों में ये ज़रूरी काम निपटा लें किसान
उत्तर-प्रदेश का मौमस अपडेट
उत्तर-प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को फतेहपुर, राय बरेली, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बारांबकी, कन्नोज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, ओलावृष्टि, आंधी के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, राय बरेली, अमेठी, कानपुर, ललितपुर, झाँसी, इटावा, मैनपुरी, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज़ हवा जिसकी गति 30 से 40 KMPH के साथ हल्की से मध्यम बर्षा होने की संभावना है।
दिल्ली/एनसीआर के लिए विशेष पूर्वानुमान
आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहेगा (जो सामान्य से काफी कम है) । 03-05 फरवरी तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है । न्यूनतम तापमान 7°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान है ।