यूपी में इन 2 तारीखों से शुरु होगी धान की खरीद, किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशन

गाँव कनेक्शन | Aug 25, 2021, 12:25 IST
Share
उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य हैं। प्रदेश में एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड में धान की खरीद शुरु होगी पूरी यूपी में एक नवंबर से खरीद शुरु होगी।
#paddy
यूपी में इन 2 तारीखों से शुरु होगी धान की खरीद
लखनऊ (यूपी)। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद की प्रक्रिया शुरु हो गई है। यूपी सरकार धान खरीद वर्ष 2021-22 के तहत 1 एक अक्टूबर से लेकर 28 फरवरी 2021 तक धान की खरीद करेगी। यूपी में 1940 और 1960 रुपए प्रति कुंतल की दर धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

खाद्य एवं रसद विभाग में अपर आयुक्त (विपणन) अरूण कुमार सिंह ने बताया, "प्रदेश में एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड में धान की खरीद शुरु होगी, जो 31 जनवरी 2022 तक चलेगी जबकि एक नवंबर से पूर्वी यूपी में धान खरीद शुरु होगी जो 28 फरवरी 2020 तक चलेगी।"

उन्होंने आगे बताया कि धान खरीद (paddy procurement 2021-22) "कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत पारदर्शी धान खरीद की व्यवस्था के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।"

355160-screenshot9
355160-screenshot9

अरूण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों का इस वर्ष धान खरीद के लिए 'कृषक पंजीकरण' आधार नम्बर एवं आधार में अंकित मोबाइल नम्बर पर भेजे गये ओटीपी को भरने के उपरांत होगा। इस वर्ष किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार से लिंक कराना होगा।

अपर आयुक्त ने बताया कि किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

355157-paddy-rate
355157-paddy-rate
यूपी में पिछले साल हुई धान खरीद का आंकड़। https://fcs.up.gov.in/ प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में यूपी

उत्तर प्रदेश धान देश के प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में से एक है। प्रदेश में औसतन 59 से 60 लाख हेक्टयेर में धान की खेती होती है। साल 2020-21 में 59.41 लाख हेक्येटर में धान की खेती हुई थी, जबकि इससे पहले 2019-20 में 58.99 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई थी। 24 जुलाई को राज्य सरकार ने एक बयान में कहा था कि किसानों के हित में प्रयासरत सरकार प्रत्येक किसान को उसके धान के एक-एक दाने का मूल्य दिलाने के लिए नई नीति बनाने जा रही है।

खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट के मुताबिक साल 23 जुलाई 2021 तक खरीद वर्ष 2020-21 में 4453 खरीद केंद्रों के जरिए कुल 68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। जिसके एवज में 13,05,929 किसानों को 124918880242.07 रुपए का भुगतान किया गया था। पिछले साल धान खरीद के लिए करीब 14 लाख से ज्यादा किसानों से रजिस्ट्रेशन कराया था, जांच के बाद 13 लाख से ज्यादा किसानों से खरीद हुई थी।

Tags:
  • paddy
  • msp
  • Paddyprocurement
  • story