PM Kisan 23rd Installment: किसानों के खाते में आज आएंगे ₹2000, पीएम मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त, जानिए किस्त आने का समय

Preeti Nahar | Jun 20, 2026, 11:08 IST
Image credit : Gaon Connection Network
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी। इस बार ₹2000 की राशि सीधे 9.44 करोड़ किसानों के खातों में DBT के माध्यम से पहुंचेगी। खरीफ सीजन की तैयारी में जुटी किसानों को यह आर्थिक मदद बीज, खाद और अन्य कृषि खर्चों में राहत देगी। अपना स्टेटस अवश्य जांच लें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज का दिन अहम होने वाला है। केंद्र सरकार शनिवार 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी करेगी। इस किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।



केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 20 जून को 'पीएम किसान उत्सव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत किसानों को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी।



जानिए किस्त आने का समय

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार हर साल 6,000 रुपये की राशि प्रदान करती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है, जो 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।



किसान यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके खाते में ₹2000 की किस्त किस समय पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि पीएम किसान की 23वीं किस्त की राशि शाम 3:45 बजे के बाद किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होना शुरू होगी।



किसानों को ऐसे मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, जिनका पंजीकरण सही है और जरूरी दस्तावेज पूरे हैं। किसानों का ई-केवाईसी (e-KYC), आधार लिंक बैंक खाता और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा होना जरूरी है।



सरकार की ओर से यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे बीच में किसी तरह की परेशानी या बिचौलियों की भूमिका नहीं रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना पीएम किसान स्टेटस और लाभार्थी सूची में नाम जरूर चेक कर लें।



खेती के खर्च में मिलेगी मदद

खेती के सीजन में किसानों को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पीएम किसान योजना की ₹2000 की किस्त किसानों के लिए छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता साबित हो सकती है। किसान इस राशि का इस्तेमाल खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं।



ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस

अगर किसान जानना चाहते हैं कि उन्हें 23वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जरूरी जानकारी की मदद ली जा सकती है। अगर खाते में पैसा नहीं आया है तो किसान सबसे पहले अपनी पात्रता, ई-केवाईसी और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी की जांच करें।




Tags:
  • PM Kisan 23rd Installment 2026
  • PM Kisan Samman Nidhi
  • PM Kisan ₹2000 Payment
  • PM Kisan Latest News
  • किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त
  • PM Kisan Yojana Update
  • Farmers Scheme 2026
  • PM Kisan Status Check
  • किसान योजना समाचार
  • Agriculture Scheme India