प्रधानी चुनाव में महिलाओं ने लहराया परचम
Bidyut Majumdar | Sept 16, 2016, 16:02 IST
गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं ने अपना परचम लहराया।33प्रतिशत आरक्षण की हकदार बनी महिलाओं ने48प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की।
जिले के489सीटों पर महिलायों ने अपनी विजय पताका फहराई। चार ब्लाक के आधे से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को जीत मिली।
पंचायत चुनाव में प्रधान व सदस्य पद के लिए विकास खंड झंझरी, पड़री, कृपाल, रुपईडीह, मुजैहना, इटियाथोक, छपिया, हलधरमऊ समेत16ब्लॉकों की1044ग्रामपंचायतों में चुनाव कराया गया था, जिसमें555सीटों पर पुरुष और489सीटों पर महिलायों ने जीत हासिल की। यही नही महिलायों ने कई सीट पर पुरूषों को काफी अंतर से हराया।
शासन द्वारा महिलाओं को33फीसदी आरक्षण प्राप्त है लेकिन उससे बढ़कर48फीसदी सीटों पर महिलाओं ने अपना परचम लहराया।