उत्तर प्रदेश की शान हैं ये 5 चीज़ें, घर लाना न भूलें
उत्तर प्रदेश सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध हस्तशिल्प और बुनकरी परंपरा के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। यहां के शहरों और कस्बों में सदियों पुरानी कला आज भी जीवित है जो स्थानीय कारीगरों के हुनर और सांस्कृतिक विरासत की कहानी बयां करती है। अगर आप उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं तो यहां की कुछ खास चीज़ें ज़रूर खरीदें। ये न केवल आपकी यादों को संजोए रखेंगी बल्कि प्रदेश की अनूठी कला और संस्कृति से भी आपका परिचय कराएंगी।
बनारसी सिल्क साड़ियां: शाही अंदाज़ की पहचान
वाराणसी (बनारस) की बनारसी सिल्क साड़ियां अपनी बारीक बुनाई, सुनहरे-चांदी जैसे ज़री के काम और भव्य डिजाइन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। शादी-विवाह और खास मौकों पर इन्हें पहनना शान और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
चिकनकारी कुर्ते: लखनऊ की नफ़ासत का नमूना
लखनऊ के चिकनकारी कुर्ते, सूट और दुपट्टे हाथ की महीन कढ़ाई के लिए मशहूर हैं। हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश होने के कारण गर्मियों में इनकी मांग देश-विदेश में बनी रहती है।
हथकरघा कपड़े और गमछे: टांडा और हरदोई की पहचान
अंबेडकरनगर के टांडा और हरदोई में बने हथकरघा कपड़े और गमछे अपनी मजबूती और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। यहां की बुनकरी परंपरा स्थानीय कारीगरों के कौशल का शानदार उदाहरण है।
ज़री-ज़रदोजी कढ़ाई: बरेली और बदायूं की शान
बरेली और बदायूं की ज़री-ज़रदोजी कढ़ाई शाही और आकर्षक डिजाइन के लिए मशहूर है। सोने-चांदी जैसे चमकदार धागों से तैयार किए गए लहंगे, साड़ियां और शेरवानियां देशभर में पसंद की जाती हैं।
ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े: फर्रुखाबाद की खासियत
फर्रुखाबाद की ब्लॉक प्रिंटिंग कला सदियों पुरानी विरासत है। लकड़ी के नक्काशीदार ब्लॉकों से कपड़ों पर छापे जाने वाले रंगीन डिजाइन आज भी फैशन और होम डेकोर की दुनिया में बेहद लोकप्रिय हैं।
फोटो & रिसर्च- मो. आरिफ