0

राहुल गांधी ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:08 IST
Share
India
नई दिल्ली (भाषा)। राहुल गांधी ने बेमौसम बारिश और ओले से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा सोमवार को संसद में उठाया।

राहुल गांधी ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील की। सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होते ही राहुल गांधी ने इस विषय को उठाया। राहुल गांधी ने कहा, "बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की दिशा में कदम उठाये। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आंकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजी जाए और सदन में कृषि मंत्री बयान दें।"

राहुल ने कहा कि पिछली बार की तरह किसानों को राहत प्रदान करने में कोई देरी नही होनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है। जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली उन्होंने कृषि मंत्री से बातचीत की। "कृषि मंत्री राधामोहन सिंह संबंधित राज्यों से सम्पर्क बनाये हुए हैं, कृषि मंत्री आज या कल इस विषय पर बयान देंगे।" बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं और किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।


Tags:
  • India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.