राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से चुनाव जीते, दादरी में भी भाजपा की जीत

Mithilesh Dhar | Mar 11, 2017, 15:05 IST
Share
bjp
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से चुनाव जीते
नोएडा (भाषा)। गौतमबुद्घनगर में तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की आंधी चली है। यहां की नोएडा विधानसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कांगे्रस व समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी को एक लाख 4 हजार वोटों से हरा दिया है।

पंकज सिंह को एक लाख 62 हजार 310 वोट मिले। वहीं दादरी विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर 82700 वोटों से चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी सतवीर गुर्जर को चुनाव हराया है। सतवीर गुर्जर दादरी से दो बार विधायक रह चुके हैं। जेवर सीट पर भी भाजपा की लहर दिखी है।

यहां कांगे्रस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले ठा. धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री व बसपा प्रत्याशी वेदराम भाटी को 22 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Tags:
  • bjp
  • भारतीय जनता पार्टी
  • बीजेपी
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Uttar Pradesh Assembly Election