रियो ओलंपिक से पहले भारत के अरमानों पर फिरा पानी, पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल

अमित सिंह | Sep 16, 2016, 16:27 IST
Share
India
रियो ओलंपिक से पहले भारत के अरमानों पर फिरा पानी
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा नरसिंह के B नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। वो कल NADA की अनुशासन पैनल के सामने पेश हुए थे।

5 अगस्त को शुरू होने वाले रियो ओलिंपिक से पहले ही भारतीय ओलिंपिक के लिए ये बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। NADA डीजी के मुताबिक़, ''नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के दोषी पाए गए हैं। उसका B नमूना भी पॉजिटिव निकला। जब उसका B नमूना खोला गया तब वो खुद भी मौजूद थे। वो कल अनुशासन पैनल के सामने पेश हुए। पैनल ने इस मसले पर और रिपोर्ट मांगी है। मुझे उम्मीद है कि पैनल जल्दी कार्रवाई करेगी। हमें तब तक इंतजार करना होगा।''

नरसिंह यादव ने ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन बाद में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और नरसिंह यादव के बीच ओलंपिक जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अदालती लड़ाई के बाद नरसिंह यादव को जाने की इजाज़त मिली थी।

Tags:
  • India