गूगल ने स्टार्ट-अप कंपनी कैगल का किया अधिग्रहण, सौदे की राशि का खुलासा नहीं

Sanjay Srivastava | Mar 09, 2017, 13:11 IST
Share
Google
गूगल ने स्टार्ट-अप कंपनी कैगल का किया अधिग्रहण
सैन फ्रांसिस्को (भाषा)। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कैगल के अधिग्रहण की घोषणा की है। कैगल एक स्टार्ट-अप कंपनी है जो आंकड़ा और सांख्यिकी के बारे में जानकारी देने वाले वैज्ञानिकों को एक मंच प्रदान करता है। हालांकि गूगल ने क्लाउड नेक्स्ट 2017 सम्मेलन के दौरान किए गए इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

गूगल क्लाउड के प्रधान वैज्ञानिक (आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) फेई फेई ली ने यहां कहा, ‘‘कैगल फिलहाल अपना स्वतंत्र ब्रांड बनाए रखेगी, कैगल ने आंकड़ों और सांख्यिकी के लोकतांत्रिकरण में योगदान दिया है, कैगल के साथ भागीदारी हमारे लिए काफी सकारात्मक होने जा रही है।''

कैगल का गठन 2010 में हुआ और यह डेटा वैज्ञानिकों और मशीन के बारे में सीखने को उत्सुक लोगों का बड़ा मंच है।

Tags:
  • Google
  • San Francisco
  • गूगल
  • सैन फ्रांसिस्को
  • कैगल अधिग्रहण
  • क्लाउड नेक्स्ट 2017 सम्मेलन
  • फेई फेई ली
  • Data Science Startup Kaggle
  • Kaggle
  • Google’s Cloud Next conference 2017
  • Fei-Fei Li