देखें यूपी में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की दस तस्वीरें
बरेली, लखीमपुर और शाहजहांपुर में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे के जमकर ओलावृष्टि हुई। बरेली में शिमला जैसा नजारा दिखने लगा। बरेली-लखनऊ हाईवे पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। करीब एक घंटे हुई मुसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों, आलू, मसूर, मटर और अफीम जैसी रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।
मुसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों, आलू, मसूर, मटर और अफीम जैसी रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।
बरेली में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए थे। तीन बजे के आसपास काले बादल आसमान में छा गए। देखते ही देखते तेज बरसात के साथ ओले गिरने लगे।
बारिश और ओले से सरसों की फसल को पहुंचा सबसे ज्यादा नुकसान। ओले से तने टूट गए।
ओलावृष्टि और से होने से अगैती प्रजाति के गेहूं को बड़ा नुकसान हुआ है। सरसों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
बारिश के साथ इतने ओले गिरे कि देखते ही देखते सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।
शहरी क्षेत्रों में लोगों ने ओले इकट्ठा कर खूब मस्ती की। ओलावृष्टि के बाद लोग छतों और गलियों में ओले बटोरते नजर आए।
सबसे ज्यादा ओले बरेली-लखनऊ हाइवे पर गिरे। यहां स्थित इंवर्टिस यूनिवर्सिटी और लोटस इंस्टीट्यूट के ग्राउंड पूरी तरह ओलों से पट गया।
बरेली में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए थे। तीन बजे के आसपास काले बादल आसमान में छा गए। देखते ही देखते तेज बरसात के साथ ओले गिरने लगे।