Heatwave Update: झारखंड में बढ़ती गर्मी का असर, 21 अप्रैल से KG से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला, जानें नया समय
Jharkhand school timing changed: झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सरकार के निर्देशानुसार राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक नई समय सारिणी लागू रहेगी। इस फैसले का मकसद बच्चों को तेज धूप और लू से बचाना है।
किस समय लगेंगी कक्षाएं?
KG से 8वीं तक- सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
9वीं से 12वीं तक- सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।
शिक्षकों के लिए क्या निर्देश?
सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी स्कूल समय के बाद भी मौजूद रहेंगे। उन्हें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक गैर-शैक्षणिक कार्यों का निपटान करना होगा।
कब से लागू होगा आदेश?
यह नया आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निपटान करेंगे। यानी पढ़ाई का समय कम होने के बावजूद प्रशासनिक काम जारी रहेंगे।
माँ-बाप के लिए क्या आदेश?
यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। राज्य में तापमान लगातार बढ़ने और हीटवेव जैसी स्थिति बनने के कारण यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को पानी की बोतल, हल्के कपड़े और जरूरी सावधानियों के साथ स्कूल भेजें। सरकार का यह कदम बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।