0

सिंहस्थ में साधुओं के अखाड़े के चुनाव में खूनी संघर्ष, 6 घायल

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:15 IST
India
उज्जैन (भाषा)। उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आव्हान अखाड़े के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह साधु घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार भी किया है।


कुछ तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के इस संघर्ष में उन्हें गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि वो इसकी जांच कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि संघर्ष में साधुओं द्वारा तेज धारदार त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया। इससे गंभीर रुप से घायल चार साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली तौर पर चोटिल हुए दो साधुओं का अखाड़े में ही प्राथमिक उपचार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में छह साधु राहुल पुरी, राजेश पुरी, भोला पुरी, सनातन पुरी, नगेन्द्र पुरी, और राघव पुरी घायल हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि इस सिलसिले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही संघर्ष के दौरान गोली चलने की सूचना की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Tags:
  • India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.