SSC CHSL Tier 1 Result 2025: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 1 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले जो उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये जानकारी काम की है। दरअसल, एसएससी की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2025 की परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट:
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2025 की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद उम्मीदवार ये ज़रूरी स्टेप्स फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाने के बाद रिजल्ट पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
फिर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
रिजल्ट को चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
आगे की प्रक्रिया
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2025 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उत्तीर्ण उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो कि मार्च 2026 में आयोजित हो सकती है। वहीं, टियर 2 की परीक्षा के पास सफल उम्मीदवारों का अंतिम मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।