स्कूल में टीचर न होने से छात्राएं बारिश में धरने पर बैठीं, कई किलोमीटर लगा जाम

Aug 17, 2026, 12:11 IST
Image credit : Gaon Connection Network, Gaon Connection
लखनऊ में शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं ने सोमवार को बारिश में सड़क जाम कर दिया। उन्होंने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव छात्राओं ने मिलने उनके पास पहुंचे।

स्कूलों की बदहाली को लेकर छात्र-छात्राओं का विरोध पूरे देश में मुखर हो रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर स्कूल में टीचर न होने से पढ़ाई में दिक्कत आने के विरोध में सोमवार सुबह सात बजे बारिश के बीच जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जाम लगा दिया। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग लेकर छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं।



अफरा-तफरी के बीच कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस से बातचीत नहीं बनीं, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित डीएम आवास की तरफ दौड़ने लगीं। प्रदर्शन के दौरान लखनऊ-काकोरी बाइपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।



जब पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं को बताया कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है, उनकी समस्या का समाधान आज ही कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं वापस लौटीं। स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है, छात्राओं ने मिलने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव पहुंचे।स्कूलों की बदहाली को लेकर देशभर से खबरें आ रही हैं। सीजेपीके स्कूल ठीक करो अभियान के बाद से पूरे देश से स्कूलों की बदहाली को दिखाते हुए खबरें आ रही हैं।

Tags:
  • Student Protest Lucknow
  • स्कूल में टीचर नहीं
  • Teacher Shortage School
  • छात्राएं धरने पर बैठीं
  • Rain Protest Lucknow
  • Genalpha protest
  • GenZ protest