बेकाबू कोरोना: 24 घंटे में इन 8 राज्यों में हुई देशभर में सबसे ज्यादा मौतें
गाँव कनेक्शन | Apr 19, 2021, 10:40 IST
पिछले 24 घंटे में कोरोना ने जहां पूरे देश में 1619 लोगों की जान ले ली, वहीं इनमें से अकेले महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और मध्य प्रदेश में 1286 लोगों ने गंवा दी जान।
बेकाबू कोरोना: 24 घंटे में इन 8 राज्यों में हुई देशभर में सबसे ज्यादा मौतें
कोविड महामारी की दूसरी लहर भयावह रूप लेती जा रही है। नए संक्रमित मामले रोज नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के कुल 2 लाख 73 हजार 810 नए मामले सामने आए। इस दौरान कुल 1619 लोगों की मौत भी हो गई।
यह पहली बार है जब देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के इतने ज्यादा मामले सामने आये हैं। मौतों का आंकड़ा भी लगातार दिन से नए रिकॉर्ड बना रहा। भारत में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार 810 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि इस दौरान 1625 लोगों की जान भी चली गई। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 हो गई है और 1.75 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन बढ़ोतरी हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19 लाख को पार कर गई है। फिलहाल कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 19,19,329 है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 12.76 फीसदी है।
वहीं कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86 प्रतिशत पर आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,53,821 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।
देश में पिछले 24 घंटे में हुई कुल 1619 मौतों में से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 503 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 161, छत्तीसगढ़ में 170, यूपी में 127, गुजरात में 110, कर्नाटक में 81, पंजाब में 68 और मध्य प्रदेश में 66 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1286 मौतें हुईं हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 17 अप्रैल तक 26,65,38,416 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 15,66,394 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 28 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं, कोरोना से 167 लोगों की मौत हो गई। कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और 24 घंटों के भीतर 11 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।
यह पहली बार है जब देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के इतने ज्यादा मामले सामने आये हैं। मौतों का आंकड़ा भी लगातार दिन से नए रिकॉर्ड बना रहा। भारत में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार 810 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि इस दौरान 1625 लोगों की जान भी चली गई। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 हो गई है और 1.75 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन बढ़ोतरी हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19 लाख को पार कर गई है। फिलहाल कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 19,19,329 है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 12.76 फीसदी है।
India reports 2,73,810 new #COVID19 cases, 1,619 fatalities and 1,44,178 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,50,61,919
Active cases: 19,29,329
Total recoveries: 1,29,53,821
Death toll: 1,78,769
Total vaccination: 12,38,52,566 pic.twitter.com/gseG8on7Oe
— ANI (@ANI) April 19, 2021
इन आठ राज्यों में मौत से हाहाकार
26,78,94,549 samples tested for #COVID19 up to 18th April 2021. Of these, 13,56,133 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/mHkIngXjdO
— ANI (@ANI) April 19, 2021