Union Budget 2024: वित्त मंत्री का बिहार को ख़ास तोहफा, कई योजनाओं की मिली सौगात

गाँव कनेक्शन | Jul 23, 2024, 08:58 IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में बिहार को कई सौगात मिली हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में बिहार को कई सौगात मिली हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसी के तहत गया में औद्योगिक केंद्र बनाया जा रहा जा रहा है। इस गलियारे से पूर्वोत्तर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।



गया का यह केंद्र प्राचीन सांस्कृतिक केंद्रों को आधुनिक अर्थव्यवस्था के साथा कनेक्ट करेगा। ये भविष्य के केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए एक अच्छा मॉडल भी बनेगा। यह कॉरिडोर औद्योगिक विकास को कार्यान्वित करेगा।



यह मॉडल बहुत ही अच्छा होगा। इस मॉडल में 'विकास भी विरासत भी' की झलक दिखेगी। इतना ही नहीं, बिहार की रोड संपर्क परियोजनाओं के लिए 26000 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है।



पटना पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, बक्सर भागलपुर एक्सप्रेस-वे, बोधगया-राजगीर, वैशाली और दरभंगा स्पर्श और चौथे दो लेन ब्रिज का तोहफा दिया है। दो लेन का पुल बक्सर 24 हजार करोड़ रुपयों की लागत से बनेगा। वहीं 4200 मेगावाट पावर प्लांट पीरपैंती (भागलपुर) में 21400 करोड़ रुपयों की लागत से बनाया जाएगा। यही नहीं बिहार को नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज भी मिलेंगे।



Tags:
  • Bihar
  • Budget 2024