उफ्फ ये गर्मी... प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं को कहर, कई इलाकों में 44°C तक पहुंचेगा तापमान; लू का अलर्ट

Preeti Nahar | Jun 14, 2026, 16:12 IST
Image credit : Gaon Connection Network
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहने वाला है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखेगा। कानपुर मंडल के जिलों में अधिकतम तापमान 39°C से 44°C के बीच रहने का अनुमान है। इटावा में लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मौसम विभाग का नया अलर्ट पढ़ें।

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बेहद गर्म और शुष्क रहने वाला है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर कानपुर मंडल के जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 39°C से 44°C के बीच रह सकता है।



कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया जिलों में बारिश की संभावना बेहद कम है। दिन के समय तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस. सुनील पांडेय ने प्रदेश के अगले 24 घंटों के मौमस की जानकारी दी, जानिए कैसा रहने वाला है अगले 24 घंटों का मौसम।



कानपुर नगर और कानपुर देहात में तेज गर्मी का असर

कानपुर नगर और कानपुर देहात में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दोपहर बाद हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।



जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
कानपुर नगर43°C से 44°C31°C से 33°C
कानपुर देहात43°C से 44°C31°C से 33°C

इटावा में लू जैसी स्थिति की संभावना

इटावा में मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और कई इलाकों में लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
इटावा42°C से 44°Cकरीब 32°C

फर्रुखाबाद में साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगी उमस

फर्रुखाबाद में आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। सुबह के समय उमस थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।



जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
फर्रुखाबाद39°C से 41°C29°C से 30°C

कन्नौज और औरैया में भी गर्मी का असर

कन्नौज और औरैया जिलों में भी मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। बारिश की संभावना बेहद कम बनी हुई है।



जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
कन्नौज39°C से 44°C30°C से 32°C
औरैया39°C से 44°C31°C से 32°C

अगले 24 घंटे में यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है। तेज धूप का सबसे ज्यादा असर दोपहर के समय देखने को मिलेगा।



मौसम की स्थितिपूर्वानुमान
आसमानमुख्य रूप से साफ
तेज धूप का समयदोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
हवा की दिशापश्चिम-उत्तर-पश्चिम
हवा की रफ्तार10 से 15 किमी/घंटा
बारिश की संभावना2% से 5%
मौसम का मिजाजगर्म और शुष्क

गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग की सलाह

भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।



सावधानीक्या करें
हाइड्रेशनबाहर जाते समय पानी या ORS का घोल साथ रखें
धूप से बचावसूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें
काम का समयदोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अधिक शारीरिक मेहनत वाले काम से बचें

किसानों को भी सलाह दी गई है कि गर्मी के दौरान खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और फसलों में नमी बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार सिंचाई करें। आने वाले 24 घंटे उत्तर प्रदेश में गर्म और शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की संभावना है।

Tags:
  • UP Weather Update
  • Uttar Pradesh Weather Today
  • UP Heatwave Alert
  • Uttar Pradesh Heatwave 2026
  • Kanpur Weather Update
  • Kanpur Weather Forecast
  • Kanpur Dehat Weather
  • Etawah Weather Update
  • Farrukhabad Weather
  • Auraiya Weather Update