यूपी में आंधी-बारिश के बाद CM योगी सख्त, आपदा से प्रभावितों को 24 घंटे में दिलाएं मुआवजाः अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश

Preeti Nahar | May 04, 2026, 15:33 IST
उत्तर प्रदेश में सोमवार को तेज आंधी और बारिश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को तुरंत राहत मिले और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे में मुआवजा दिया जाएगा।
सीएम योगी के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में हुई तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम के बाद Yogi Adityanath ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि खराब मौसम के दौरान आम लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभावित जिलों के अधिकारियों से कहा कि पूरी मशीनरी सक्रिय रखी जाए ताकि विपरीत मौसम का असर कम से कम हो।



24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सरकार हर संकट की स्थिति में किसानों और प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है।



सड़क हादसों में घायलों को तुरंत इलाज

Yogi Adityanath ने बताया कि खराब मौसम की वजह से कई जिलों में सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्य तेज किए जाएं और घायलों का नजदीकी अस्पतालों में तुरंत इलाज कराया जाए।



जिलाधिकारी फील्ड में रहें

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को लगातार फील्ड में रहने और हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फील्ड अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से सीधा संपर्क करें और राहत कार्यों के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखें।



शासन को समय पर भेजें रिपोर्ट

सीएम ने कहा कि किसी भी विपरीत स्थिति या अतिरिक्त जरूरत की जानकारी तुरंत शासन तक पहुंचाई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके।

Tags:
  • Uttar Pradesh
  • यूपी में आंधी-बारिश
  • CM Yogi Adityanath
  • सीएम योगी आदित्यनाथ
  • Storm and Rain
  • यूपी में आंधी-बारिश के बाद सीएम योगी सख्त
  • CM Yogi Strict After Storm-Rain in UP
  • Compensation in 24 Hours in UP