यूपी में धूप, रात के तापमान में गिरावट

गाँव कनेक्शन | Feb 09, 2017, 10:36 IST
Share
uttar pradesh
यूपी में धूप
लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप है। सुबह कोहरा छाने व ठंडी हवाएं चलने से हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। ठंडी हवाएं चलने से दिन में हल्की ठंड का एहसास होगा। रात के समय हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

गुप्ता ने बताया कि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी इलाकों में अभी बर्फबारी होने की वजह से ऐसा हो रहा है। हालांकि यह स्थिति कुछ ही दिनों तक रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 12.5 डिग्री, गोरखपुर का 13 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:
  • uttar pradesh
  • lucknow
  • Fog
  • weather department
  • UP meteorological director JP Gupta