लंदन में मस्जिद से निकल रहे लोगों को कार ने कुचला, कई की मौत

Anusha Mishra | Jun 19, 2017, 08:28 IST
Share
London
लंदन। लंदन के फिंसबरी पार्क के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने मस्जिद से निकल रहे लोगों को कुचल दिया। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि घटना में कितने लोग मारे गए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार उत्तरी लंदन के फिंसबरी पार्क इलाके सेवन सिस्टर्स रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने कई पद यात्रियों को कुचल दिया है। घटना रात 12.20 बजे के आसपास तब हुई जब फिंसबरी में स्थित एक मस्जिद से लोगो बाहर निकल रहे थे।

पुलिस ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में कहा है कि घटना के बाद हमने कई एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने भी ट्वीट कर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा है कि हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Tags:
  • London
  • लंदन
  • हिंदी समाचार
  • समाचार
  • विदेश समाचार
  • कार दुर्घटना
  • Finsbury Park
  • Seven Sisters Road
  • Pedestrians
  • Vehicle Hits Pedestrians
  • सेवन सिस्टर्स रोड
  • फिंसबरी पार्क