दुनिया में कहीं भी पा सकेंगे खेत की मिट्टी और फस़ल की जानकारी।
Manish Mishra | Oct 19, 2026, 16:50 IST
क्या कभी सोचा है कि मोबाइल पर एक क्लिक करके मिट्टी की सेहत के साथ ही फसल की पूरी जानकारी पा सकते हैं। ऐसा ही एक ऐप है ‘रुटेक’। एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप पूरी जानकारी व्हाट्सऐप पर अपनी भाषा में पा सकते हैं। AI से चुटकियों में जानें, मिट्टी की जांच, खड़ी फसल की पैदावार, लगने वाले रोग। एआई से हर क्षेत्र में काफी कुछ बदल रहा है। कृषि में भी एआई ने काफी बदलाव कर दिए हैं। अब आप खेत की मेड़ पर खड़े होकर या कहीं से भी मिट्टी की जांच कर सकते हैं। खेत में खड़ी फसल का उत्पादन कितना होगा ये भी बता सकते हैं। Ruteck AI के फाउंडर सद्दान बता रहे हैं-उनका डवलप किया AI Bhumi पोर्टल किस तरह से किसानों की मदद कर रहा है? इससे ज़मीन की पैमाईश और नक्शा भी आसानी से निकाला जा सकता है।