3 दिन से लापता 18 साल का बेटा… लिस्ट में नाम मिलने का इंतज़ार | Nepal Flood Ground Report
Mansi | Aug 31, 2026, 11:56 IST
नेपाल की भयावह बाढ़ के बाद त्रिशूली बाजार में अपनों की तलाश कर रहे परिवारों का दर्द सामने आ रहा है। रेस्क्यू किए गए लोगों की सूची चस्पा की गई है और परिवार लगातार इन सूचियों में अपने लोगों के नाम खोज रहे हैं। इस ग्राउंड रिपोर्ट में एक महिला बताती हैं कि उनके परिवार के 7-8 लोग अब तक लापता हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं एक पिता अपने 18 वर्षीय बेटे रामबाबू चौधरी थारू को तीन दिन से खोज रहे हैं। अस्पतालों और अलग-अलग जगहों पर तलाश के बावजूद अभी तक बेटे का कोई पता नहीं चला है।पिता की उम्मीद और दर्द इन शब्दों में सामने आता है—“जब तक ये हेलीकॉप्टर उड़ रहा है, तब तक हमारा दिल धड़क रहा है कि हमारा लड़का मिलेगा।”रेस्क्यू किए गए लोगों की सूची, लापता लोगों के परिवारों की बेचैनी और त्रिशूली बाजार से Ground Zero की आंखों-देखी, इस रिपोर्ट में देखिए।