2500/Kg Mango और 1000/Kg Strawberry बेचने वाला किसान
Gaon Connection Network | Feb 25, 2026, 12:15 IST
एक डिजाइनर किसान जिसका कभी रहा हॉलीवुड से कनेक्शन, आज कैसे खेती को कर रहे डिजाइन? सीतापुर जिले के खैराबाद में रहने वाले किसान फहद फारुकी ने निफ्ट से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका सहित दूसरे देशों में डिजाइनर कपड़ों का एक्सपोर्ट कर रहे थे। अचानक उन्हें लगा उनका गाँव में पैतृक खेती को हाईटेक बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। जिसके बाद वो अपने गाँव लौट आए और शुरू की बागवानी और आर्गेनिक खेती। आज उनके फार्म में 70 तरह के आम पैदा होते हैं। अपने बाग से पैदा किए हुए आम 2500 रुपये प्रति किलो और स्ट्रॉबेरी 1000 रुपये प्रति किलो बेचते हैँ।