Assam Flood 2026: 20 साल में बना घर 20 मिनट में तबाह
Mansi | Aug 03, 2026, 18:14 IST
पिछले कई दिनों से Gaon Connection की टीम असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको शिवसागर जिले के नेपालकुटी गांव की जमीनी हकीकत दिखाते हैं, जहाँ विनाशकारी बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में लोगों की वर्षों की मेहनत उजाड़ दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार कई घंटों तक हुई तेज़ बारिश और पहाड़ी नदियों में आए उफान ने हालात बेहद गंभीर बना दिए। कई परिवारों ने रात छतों पर बिताई, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और अनेक घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। एक पीड़ित ने बताया कि 20 साल में बना घर सिर्फ़ 20 मिनट में बर्बाद हो गया।