GAON BAZAAR: Post Office की MIS स्कीम में एक बार जमा करें पैसे, पांच साल तक हर महीने इनकम
Gaon Connection Network | Jul 06, 2026, 12:08 IST
अगर आप प्राइवेट नौकरी में हैं और रिटायरमेंट के बाद मासिक खर्चों को लेकर परेशान हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। पोस्ट आफिस की एक धांसू स्कीम है, जिससे आप के खाते में हर महीने 9250 रुपये मिलेंगे पूरे पांच साल तक। पोस्ट आफिस की मंथली इनकम स्कीम में कोई भी खाता खोल सकता है। एक व्यक्ति 9 लाख रुपये जमा कर सकता है, जबकि दो व्यक्ति मिलकर 15 लाख तक जमा कर सकते हैं। जमा की गई रकम पर हर महीने 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। जो 15 लाख रुपये पर 9250 हो जाता है।