Gold Silver Price: कोविड में भी नहीं था ऐसा सन्नाटा
Preeti Nahar | Gaon Connection Network | Feb 24, 2026, 18:42 IST
Gold and Silver Rates: लगातार बढ़ते सोने-चाँदी के दामों ने उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनता की परेशानी बढ़ा दी है। महँगाई के चलते लोग शादी-ब्याह जैसे ज़रूरी मौकों पर भी गहने नहीं खरीद पा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में परंपरागत रूप से आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन कीमतें आसमान छूने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। कई परिवार मजबूरी में गहनों की खरीद टाल रहे हैं या पुराने आभूषणों से ही काम चला रहे हैं। कुछ लोग महंगाई बढ़ने के कारण असली गहनों की जगह आर्टिफिसियल गहनों की ओर जा रहे हैं। साथ ही सुनार की दुकानों पर अब ग्राहक आना बंद हो गए हैं, शादी-ब्याह के सीजन में सुनार की दुकान पर महीने भर से कोई ग्राहक नहीं आ रहे। इसी मामले को और करीब से जानने के लिए गाँव कनेक्शन की टीम ग्राउंड पर पहुँची और जाना की गाँव की जनता का सोने-चाँदी के बढ़ते दामों को लेकर क्या कहना है।