Kolkata Fish Market : 500 तरह की मछलियाँ एक ही बाजार में! सबसे महंगी से सबसे भारी मछली तक!
Gaon Connection | Gaon Connection Network | Apr 26, 2026, 18:25 IST
पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा फिश (मछली) मार्केट, जहाँ लगभग 500 तरह की मछलियाँ मिलती हैं। इस मार्केट में देश के हर कोने से मछलियाँ आती हैं और यहाँ से देश-विदेश तक सप्लाई की जाती हैं। यहाँ आपको सबसे महंगी से लेकर सबसे भारी मछली तक देखने को मिलेगी। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में मछलियाँ सिर्फ ट्रेन से ही नहीं, बल्कि फ्लाइट से भी भेजी जाती हैं। गाँव कनेक्शन की टीम आपको ग्राउंड पर जाकर दिखा रही है कि फिश मार्केट अंदर से कैसा दिखता है और वहाँ का माहौल कैसा होता है। क्या यह सच में वैसा ही होता है जैसा हम फिल्मों में देखते हैं? आइए जानते हैं।