Nepal Disaster: नदी में जारी है शवों की तलाश, अब तक 380 शव बरामद | Ground Report
Mansi | Sept 02, 2026, 11:12 IST
पाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तबाही का मंजर लगातार सामने आ रहा है। नारायणी नदी में हमारी Ground Report के दौरान एक बोट शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन पर जाती हुई दिखाई दी। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 380 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 280 शवों को दफनाया जा चुका है। अलग-अलग प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। कई जगहों से शवों के साथ मानव अंग भी बरामद किए जा रहे हैं। बरामद शवों को पहले मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाता है, इसके बाद DNA सैंपल लेकर उनकी पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाती है और फिर उन्हें दफनाया जाता है। नेपाल में आई इस आपदा का असर कितना भयावह है, इसका अंदाजा लगातार मिल रहे शवों और जारी सर्च ऑपरेशन से लगाया जा सकता है। देखिए नेपाल से हमारी Ground Report और जानिए राहत-बचाव अभियान से जुड़ा ताजा अपडेट।