Nepal Flood Disaster: टनल में फंसे अपनों की राह देख रहे परिवार, बाहर टिकी उम्मीदें | Exclusive Ground Report
Gaon Connection | Aug 31, 2026, 16:04 IST
नेपाल में आई भयावह बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस Ground Report में हम पहुंचे हैं उस इलाके में जहां हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कई लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट में एक परिवार अपने लापता बड़े पापा को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। परिजनों के मुताबिक, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कई देशों के लोग काम करते थे और बाढ़ के बाद कई लोग अब भी लापता हैं। ग्राउंड पर मौजूद लोगों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए लोगों की सूची लगाई जा रही है, जबकि कुछ लोगों के अभी भी टनल और प्रभावित इलाकों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।