Goverment Jobs: CRPF में सिपाही के 9195 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, जानें कब से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

Gaon Connection | Apr 09, 2026, 19:31 IST
Image credit : Gaon Connection Network
सी.आर.पी.एफ. में सिपाही के 9,195 पदों पर भर्ती निकली है। दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। आवेदन 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक होंगे। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और ट्रेड टेस्ट से होगा। वेतन लेवल-3 के अनुसार मिलेगा।
CRPF में बंपर भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के तहत बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 9,195 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर बन सकती है।



कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता और पात्रता)

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
  • कुछ पदों के लिए ITI या संबंधित ट्रेड में अनुभव जरूरी है
  • ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

उम्र सीमा (Age Limit)

  • ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
  • अन्य पद: 18 से 23 वर्ष

(आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)



आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹100
  • SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: निशुल्क

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के जरिए होगा:
  • CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • PET / PST (शारीरिक परीक्षण)
  • ट्रेड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

फिजिकल योग्यता (Physical Eligibility)

श्रेणीपुरुषमहिला
ऊंचाई (UR/OBC/SC/EWS)170 सेमी157 सेमी
ऊंचाई (ST)162.5 सेमी150 सेमी
छाती (पुरुष)80-85 सेमीलागू नहीं

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल

पद का नामपुरुषमहिला
ड्राइवर3176---
मोटर मैकेनिक739---
माली14101
बढ़ई123---
दर्जी19502
ब्रास बैंड15718
पाइप बैंड3216
बिगुलर126311
नाई231---
हेयर ड्रेसर---03
पेंटर8301
कुक1426---
मोची118---
सफाई कर्मचारी547---
वाटर कैरियर50227
धोबी363---
राजमिस्त्री13---
इलेक्ट्रिशियन07---
कुल911679

वेतन (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) के अनुसार वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।



कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर rect.crpf.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही भरना जरूरी है।



महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

परीक्षा से जुड़ी खास बातें

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे
  • परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगी
  • एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे, उम्मीदवारों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा
  • हर चरण में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा
Tags:
  • CRPF भर्ती 2026
  • CRPF constable tradesman vacancy 9195
  • CRPF online form 2026 last date
  • CRPF driver recruitment age limit
  • CRPF selection process CRPF सिपाही भर्ती 2026
  • CRPF नौकरी कैसे करें आवेदन
  • CRPF सरकारी नौकरी अपडेट
  • Constable Vacancy