UP School Holiday 2026 : यूपी में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियाँ, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Preeti Nahar | Jun 17, 2026, 11:14 IST
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए योगी सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले स्कूल और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब नई तारीख को खुलेंगे। जानिए आखिर सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला क्यों लिया और छात्रों को कब से जाना होगा स्कूल?
बेसिक स्कूलों में 24 जून तक समर वकेशन(एआई इमेज)

UP School Summer Vacation Extended: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब प्रदेश के बेसिक स्कूल सीधे 25 जून 2026 को खुलेंगे और उसी दिन से नियमित पढ़ाई शुरू होगी।



सरकार के इस फैसले से लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिलेगी। पहले गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों के खुलने की संभावना थी, लेकिन बढ़ते तापमान और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी किया गया है।



20 मई से 24 जून तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब हर साल विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून तक रहेगा। इसके बाद 25 जून से सभी स्कूलों में नियमित पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। यानी इस बार छात्रों को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल जाने के लिए 25 जून तक इंतजार करना होगा।



बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए अवकाश कार्यक्रम का पालन सुनिश्चित कराएं। आदेश के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है।



बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया फैसला

गर्मी के मौसम में प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पिलाएं और धूप से बचाव के उपाय करें।



25 जून से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

नए आदेश के अनुसार, 25 जून से स्कूल खुलने के बाद नियमित पढ़ाई शुरू होगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पठन-पाठन शुरू करने से पहले जरूरी तैयारियां पूरी कर लें। इसमें कक्षाओं की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं।



किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?

यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। इसके तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, निजी विद्यालयों के लिए छुट्टियों को लेकर फैसला संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा लिया जा सकता है।



Tags:
  • UP School Holiday 2026
  • UP School Summer Vacation Extended
  • Uttar Pradesh School Holiday News
  • UP School Closed News
  • UP Basic Education Council Holiday
  • UP School Summer Vacation Date
  • UP School Reopen Date 2026
  • UP School Latest News
  • Uttar Pradesh School News Today
  • Summer Vacation Extended News