‘फल, सब्जियां और मछली खाने से महिलाओं की हड्डियां हो सकती हैं मजबूत’

गाँव कनेक्शन | Jan 28, 2017, 14:52 IST
Share
Washington
‘फल
वाशिंगटन (भाषा)। महिलाओं, जरा गौर कीजिए। यदि आप फल, सब्जियां, मछली और साबुत अनाज जैसा गैर-दाहक आहार लेती हैं तो इससे आपकी हड्डियों की सेहत बेहतर हो सकती है और आप फ्रैक्चर आदि से बच सकती हैं। यह दावा अपनी तरह के एक पहले अध्ययन में किया गया है।

ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिकी आहार में पाए जाने वाले दाहक तत्वों के स्तर की तुलना हड्डियों में पाए जाने वाले खनिजों के घनत्व और फ्रैक्चरों से की। शोधकर्ताओं ने भोजन और हड्डियों की सेहत के बीच एक नई तरह का संबंध देखा।

कम दाहक भोजन करने वाली महिलाओं की हड्डियों को ज्यादा दाहक भोजन करने वाली महिलाओं की तुलना में शोध की छह साल की अवधि में कम नुकसान पहुंचा। ऐसा इस स्थिति के बावजूद था कि इन्होंने हड्डियों के कम घनत्व के साथ ही शुरुआत की थी। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर टोन्या ऑर्चर्ड ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि यदि महिलाएं फायदेमंद वसा, पौधों और साबुत अनाज वाला आहार चुनें तो उनकी हड्डियों की सेहत को लाभ मिल सकता है।

Tags:
  • Washington
  • Ohio State University
  • Bone health
  • fruits vegetables