भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में मिताली राज ने शतक बनाया
Sanjay Srivastava | Jul 15, 2017, 18:47 IST
डर्बी (भाषा)। आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में काऊंटी ग्राऊंड डर्बी में आज भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने शतक लगाया। मिताली राज ने 117 गेंदें खेल कर 10 चौकों की सहायता से अपना शतक पूरा किया।