0

सानिया ताजा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर, बोपन्ना एक पायदान खिसके

गाँव कनेक्शन | Oct 10, 2016, 21:58 IST
Share
सानिया मिर्जा
नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में युगल में अपनी नंबर एक पोजीशन अधिक मजबूत कर ली है जबकि एटीपी पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गये हैं।

सानिया के 8885 अंक हैं और वह नंबर दो पर काबिज अपनी पूर्व साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिंस से 325 अंक आगे हैं। हिंगिस 8560 अंकों के साथ फिर से शिखर पर पहुंचने की कवायद में लगी हैं।

एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना अब भी भारतीयों में शीर्ष पर हैं लेकिन वह एक पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गये हैं। लिएंडर पेस एक पायदान ऊपर 59वें स्थान पर हैं। भारतीयों में उनके बाद दिविज शरण (68) अैर पुरव राजा (72) भी शीर्ष 100 में शामिल हैं।

एकल रैंकिंग में साकेत मयनेनी भारतीय खिलाड़ियों में नंबर एक बने हुए हैं। वह ओवरआल 154वें स्थान पर हैं और वह इस बार एक पायदान आगे बढे़ हैं। रामकुमार रामनाथन 228वें जबकि युकी भांबरी 283वें स्थान पर हैं। सुमित नागल ने 63 अंकों की लंबी छलांग लगायी है और वह 350वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

Tags:
  • सानिया मिर्जा
  • बोपन्ना
  • टेनिस
  • world ranking
  • atp mens

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.