IPL 2019 Schedule: 23 मार्च को होगा पहला मैच, धोनी और कोहली की टीम होंगी आमने-सामने

Shabnam Khan | Feb 19, 2019, 12:03 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (IPL 2019) के 12वें सीज़न का पहला शेड्यूल मंगलवार को जारी किया गया। अभी शुरूआती दो सप्ताह का शेड्यूल ही जारी हुआ है, जिसमें कुल 17 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल के इस एडिशन का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मुक़ाबले की मेज़बानी चेन्नई करेगा।

इस बार आईपीएल के दौरान लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। यही वजह है कि अभी शुरुआती दो सप्ताह का यानी 5 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया गया है। इस मामले में आईपीएल कमेटी ने एक बयान जारी करके कहा कि बीसीसीआई (BCCI) ने दो हफ्ते का शेड्यूल जारी किया है। स्थानीय प्रशासन और चुनाव की तारीख़ों को देखते हुए बाकी का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

IPL 2019 Schedule कुछ इस तरह से है-

23 मार्च शनिवार : CSK vs RCB (चेन्नई में)

24 मार्च रविवार : KKR vs SRH (कोलकाता में)

24 मार्च रविवार : MI vs DC (मुंबई में)

25 मार्च सोमवार : RR vs KXIP (जयपुर में)

26 मार्च मंगलवार : DC vs CSK (दिल्ली में)

27 मार्च बुधवार : KKR vs KXIP (कोलकाता में)

28 मार्च गुरुवार : RCB vs MI (बेंगलुरु में)

29 मार्च शुक्रवार : RCB vs MI (हैदराबाद में)

30 मार्च शनिवार : KXIP vs MI (मोहाली में)

30 मार्च शनिवार : DC vs KKR (दिल्ली में)

31 मार्च रविवार : SRK vs RCB (हैदराबाद में)

31 मार्च रविवार : CSK vs RR (चेन्नई में)

01 अप्रैल सोमवार : KXIP vs DC (मोहाली में)

02 अप्रैल मंगलवार : RR vs RCB (जयपुर में)

03 अप्रैल बुधवार : MI vs CSK (मुंबई में)

04 अप्रैल गुरुवार : DC vs SRH (दिल्ली में)

05 अप्रैल शुक्रवार : RCB vs KKR (बेंगलुरु में)

Tags:
  • आईपीएल
  • क्रिकेट
  • खेल
  • आईपीएल कमेटी