अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विराट कोहली का खुलासा कहा, मेरे जीवन में मेरी मां और अनुष्का दो मजबूत महिलाएं

Sanjay Srivastava | Updated:
Share
विराट कोहली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विराट कोहली का खुलासा कहा
मुंबई (भाषा)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा करते हुए कहा कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं, एक उनकी मां सरोज कोहली और दूसरी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। दोनों की विराट कोहली खूब प्रशंसा की।

खिलाडी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है, उन्होंने लिखा है, ‘‘सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे, खासतौर पर मेरी जिंदगी में मौजूद दो मजबूत महिलाओं को।'' कोहली ने लिखा है कि उनकी मां ने कठिनतम समय में परिवार की देखभाल की और अनुष्का नियमित रूप से बाधाओं से लड़ रही हैं।

पिछले महीने कोहली ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अनुष्का के लिए एक खास संदेश शेयर किया था।

Tags:
  • विराट कोहली
  • Mumbai
  • अनुष्का शर्मा
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • Virat Kohli‬
  • ‪Anushka Sharma‬
  • ‪International Women's Day‬‬
  • मां सरोज कोहली