धोनीआप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे : कोहली

Sanjay Srivastava | Jan 06, 2017, 12:28 IST
Share
New Delhi
नई दिल्ली (भाषा)। तीनों प्रारुपों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने जा रहे विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायी कप्तान बताया और कहा कि वह हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।

कोहली ने आज ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हमेशा एक ऐसा कप्तान रहने के लिए धन्यवाद जैसा कि युवा खिलाड़ी चाहते हैं, आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगा धोनी भाई।''

विराट ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तभी से वह धोनी की ही कप्तानी में वनडे क्रिकेट खेलता आया है। दुनियाभर के क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान की सराहना की है जिनमें माइकल क्लार्क, माइकल वान, शाहिद अफरीदी और जहीर अब्बास शामिल हैं।

Tags:
  • New Delhi
  • virat kohli
  • mahendra singh dhoni
  • Indian cricket team's new captain