यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान महिला से बदसलूकी मामले में सीओ-एसओ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 10 को आएंगे चुनाव के नतीजे

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। इससे पहले 8 जुलाई को हुए नामांकन के दौरान कई जिलों में बवाल हुआ था।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान महिला से बदसलूकी मामले में सीओ-एसओ  समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 10 को आएंगे चुनाव के नतीजे

8 जुलाई को लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्ताव से हुई थी बदलसूकी। फोटो- वीडियो से

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी के मामले में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और एक इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। 8 जुलाई को लखीमपुर के पसगवां में एक महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत 8 जुलाई को प्रदेश के 75 जिलों के 826 में से 825 ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख (क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष) पद के लिए नामांकन हुए। इस दौरान सीतापुर, लखीमपुर, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में मारपीट,गोलीबारी, पथराव, पर्चा छीनने आदि की खबरें आई थी। नामांकन के दौरान ही सीतापुर और लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा हंगामा हुआ।

यूपी के लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह के साथ आई प्रस्तावक अनिता यादव ने मारपीट और दो युवकों पर साड़ी खींचने का आरोप लगाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह ने आरोप लगाया था कि, "बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।"

लखीमपुर के जिलाधिकारी डॉ. अरविन्द चौरसिया ने बताया है, कि घटना की संयुक्त जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले की जांच एडीएम और एएसपी को सौंपी गई है।

एफआईआर के मुताबिक लखीमपुर पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 171-F, 354, 392, 472 के तहत बीजेपी कार्यकर्ता बृज किशोर, यश वर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक विजय धुल के मुताबिक "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सीओ समेत छः पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी- अभय प्रताप मल्ल, एसएचओ आदर्श कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद यादव, एसआई दुर्वेश गंगवार, एसआई उग्रसेन सिंह , एसआई महेश प्रताप हैं।"

मीडिया से बाचतीत में उन्होंने कहा- "पसगवां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। महिला की तहरीर पर थाना पसगंवा में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी का समर्थक है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सीओ और एसओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।"

इस मामले में बात करने पर लखीमपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा के आरोपों के बारे में पूछने पर कहा, "इस तरीके की कृत्य करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते, जो भी लोग इस कृत्य में शामिल हैं उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक और डीएम से मिलकर हमने कहा है कि कड़ी से कड़ी कार्यवाही उन लोगों पर की जाए।"

सिंह ने आगे कहा, "हम जांच कमेटी बना रहे हैं जो भी कार्यकर्ता इस कृत्य में संलिप्त पाया जाएगा तो उसे 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।"

लखीमपुर से सटे सीतापुर जिले में 8 जुलाई को जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद सीतापुर के कमलापुल ब्लॉक में नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग और मारपीट हुई। यहां निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी के नामांकन को लेकर विवाद हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कई राउंड फायर किए गए और हथगोले भी फेंके गए, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया।

ब्लॉक प्रमुख पद की निर्दलीय उम्मीदवार मुन्नी देवी ने कमलापुर थाने में तहरीर की तहरीर पर कमलापुर थाने में 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149 और 307 (हत्या का प्रयास) का मामला दर्ज किया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने विपक्षी प्रत्याशी पर संगीन आरोप लगाए थे।

इस मामले में जिला जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा, "कसमंडा ब्लॉक के कमलापुर बाजार में नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हुआ है। जिसमें हवाई फायरिंग और हंगामा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है। इस मामले में जो भी शामिल होगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं भाजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने कमलापुर थाने में तहरीर देकर निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है, जिसमे पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीतापुर में क्षेत्राधिकारी सिधौली राजू कुमार शाव ने बताया 8 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाये इसलिए ब्लाक परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाये जा रहे हैं। वही 2 प्लाटून पीएसी व 8 थानों की 250 पुलिस बल तैनात है।

सियासत गर्माई, अखिलेश यादव और प्रियंका गाँधी ने साधा निशाना

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन दौरान हिंसा, विवाद और बदसलूकी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवार्दी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर लिखा, "पहले हाथरस की बेटी और अब लखीमपुर खीरी की बहन के साथ हुआ अत्याचार जनता देख रही है। रामायण साक्षी रही है और महाभारत गवाह है, जो नारी का अपमान करते हैं, उनको इस देश के लोगों ने कभी माफ़ नहीं किया और न कभी करेंगे।"

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम से लेकर पीएम तक पर निशाना साधा।

10 जुलाई को मतदान, 10 को ही आएगा परिणाम

उत्तर प्रदेश में 826 ब्लॉक प्रमुख पद हैं, लेकिन गोंडा के मजेहना ब्लॉक प्रमुख पर कोर्ट की रोक है, इसलिए यहां चुनाव प्रक्रिया नहीं चल रही है। इस तरह चल रही है चुनावी प्रक्रिया।

आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हुए।

नौ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी का समय था।

10 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

10 जुलाई को ही मतगणना शुरू हो जाएगी। परिणाम भी उसी दिन आएगा।

इनपुट- मोहित शुक्ला/ बृजेंद्र दुबे

#uttarpradesh #election #police #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.