Assam Floods: बाढ़ के बाद लाशों से फैल रही बदबू, बीमारियों का खतरा
Aug 03, 2026, 16:22 IST
असम में बाढ़ के बाद घरों से निकल रही हैं लाशें, देखिए कैसे पूरी ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कई इलाकों में हालात और भयावह हो गए हैं। कई जगहों पर घरों से इंसानों और जानवरों की लाशें मिल रही हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। तेज़ बहाव में कई गाड़ियाँ बह गईं और अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लाशों से उठ रही तेज़ बदबू के कारण लोगों का बिना मास्क के रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सफाई और राहत का काम नहीं हुआ, तो इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। असम के नेपालकुट्टी गाँव से देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट, जहाँ बाढ़ के बाद तबाही के निशान अब भी साफ़ दिखाई दे रहे हैं।