पानी उतरा, लेकिन छोड़ गया तबाही के निशान
Mansi | Aug 02, 2026, 17:38 IST
असम के गोलाघाट जिले में बाढ़ ने लोगों की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है। गाँव कनेक्शन की टीम से बातचीत में प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनकी 15 गायें बाढ़ में बह गईं।बहने के डर से उन्होंने गायों को एक कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन सभी की मौत हो गई। वहीं, घरों में मलबा और मिट्टी भर जाने से उनका सारा सामान भी बर्बाद हो गया।बाढ़ की तबाही के बाद अब लोग अपनी ज़िंदगी फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।