विश्व किसान सर्वे 2026: आधे किसानों ने कही एक ही बात!
Swati | Jul 09, 2026, 12:42 IST
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में किसान आज एक जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। कहीं मौसम फसलों को बर्बाद कर रहा है, कहीं लागत बढ़ रही है, तो कहीं किसानों को अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा। इन समस्याओं की झलक अब तक के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय किसान सर्वे में भी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय कृषि प्लेटफॉर्म Wikifarmer द्वारा किए गए Voice of the Farmer 2026 सर्वे में सामने आया है कि दुनिया के हर दो में से एक किसान को लगता है कि उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता।