इस किसान की खेती देखकर हैरान रह जाएंगे| Guinness Record
Swati | Jul 16, 2026, 15:50 IST
कद्दू जितना बड़ा लहसुन और टमाटर के आकार की मटर... चौंक गए? खेती में मेहनत और नए प्रयोग कैसे कमाल कर सकते हैं, इसकी मिसाल हैं ब्रिटेन के किसान ग्राहम बैरट। करीब 10 साल तक उन्होंने हाथी लहसुन (Elephant Garlic) की बेहतर किस्म तैयार करने पर काम किया। हर साल सबसे बड़ी कली को चुनकर उन्होंने एक ऐसा लहसुन उगाया, जिसका वजन 1.75 किलोग्राम और आकार 19 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, उनकी उगाई हुई बड़ी मटर (Snow Pea) ने भी रिकॉर्ड बनाया। खेती में अनोखे प्रयोगों के लिए ग्राहम के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। क्या आपने भी किसी किसान को ऐसी अनोखी खेती या कोई नया प्रयोग करते देखा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।